लाडो अभियान के 10 साल एक दशक पुरे

मेहनत लगन संघर्ष और प्रयास का दूसरा नाम अनिल यादव
लाडो अभियान के 10 साल एक दशक पुरे l

आशीष उघड़े जिला बैतूल (सारनी)। किसी ने सच ही कहा है की *लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती* यह लाइन बैतूल के युवा समाजसेवी और एक छोटे से पान की दुकान चलाने वाले अनिल यादव (पहलवान )पर सटीक बैठती है जिसने संघर्ष लगन मेहनत और लगातार प्रयासों से एक अभियान को अपने घर से शुरू किया और इसे इतनी ऊंचाइयों तक लेकर गया आज इस मुहिम के *10 साल मतलब 3650 दिनों का सफर पूरे हो रहे हैं* घर की पहचान बेटी के नाम अभियान जो की 8 नवंबर 2015 बेटी आयुषी यादव के जन्मदिन से शुरुआत की गई बैतूल जो की एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कहलाता है जहां से शुरू हुई एक मुहिम जो *आज देश के 28 राज्यों में मध्य प्रदेश के 27 जिले और बैतूल जिले के 135 गांव में

अब तक 3900 बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाकर बेटियों को एक अलग पहचान देने का कार्य किया गया* और साथ ही देश के प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* के नारे को बुलंद करते हुऐ घर घर संदेश नेम प्लेट के माध्यम से पहुंचाया गया,गर्व की बात यह नेम्पलेट *अमेरिका,दुबई और लंदन तक पहुंच गई जब *अनिल यादव से पूछा* गया कि इन 10 सालों में आपको किन-किन समस्याओं से गुजरना पड़ा तब अनिल ने कहा कि किसी ने कहा कि इस अभियान से क्या फायदा होगा, किसी ने कहा इससे कुछ नहीं बदलने वाला नही,किसी ने कहा कि हमारी बेटियों के नाम से लोग चिल्ला कर जाएंगे, किसी ने कहा कि इससे कुछ परिवर्तन नहीं होने वाला, लेकिन इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ते गए *क्योंकि अनिल के इरादे मजबूत थे इस मिशन ने आज यह बदलाव लाया* इन 10 वर्षो में समाज में बेटियों को उचित मान सम्मान और बराबरी का दर्जा दिया जा रहा है,,बेटियों प्रति सकारात्मक सोच देखने को मिल रही है, इतना ही नहीं जहां पहले घर के मुखिया दादा या पिता के नाम की नेमप्लेट लगा करती थी आज वहां बेटी और महिलाओं के नाम की नेम प्लेट लगाई जा रही है और यह भी देखने को मिल रहा है की प्रतिष्ठानों का नाम भी बेटीयो के नाम से रखा जाने लगा है साथ ही बेटा बेटी के भेदभाव को खत्म करने के लिए बेटियों का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बेटियों के माता-पिता हर संभव प्रयास कर रहे हैं साथ ही लाडो फाउंडेशन के सभी सदस्यों बेटियों के माता-

पिता एवं पत्रकार बंधुओ का भी इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है मैं अनिल यादव देश के प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं उनका आभार व्यक्त करता हूं और साथ ही माताएं बहने और मेरे सभी सहयोगी साथियों पत्रकार बंधुओ को भी बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देता हुं।