राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ का प्रथम चरण का आयोजन

वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ का प्रथम चरण का आयोजन किया गया।

जिला बैतूल‌ (सारनी) । जन भागीदारी कमलेश सिंह द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय गीत को गाते हुए लाखों लोगों ने देश के लिए अपनी आहुति दी है और खुशी खुशी फांसी के फंदे पर झूल गएl प्राचार्य प्रदीप पंद्राम ने वक्तव्य में कहा कि “तिरंगा जब लहराता है तो हमारे सीने में देश प्रेम की भावना जागृत होने लगता है”और राष्ट्रीय गीत की भावना से हम सब ओतप्रोत होते हैं । नगर पालिका सारनी अध्यक्ष किशोर बरदे ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय गीत को गाते हुए 150 वर्ष पूर्ण हो गए । “भारत विकासशील देश है सबको मिलकर विकसित देश बनाना है। नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका सारनी के समस्त कर्मचारियों व महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति सदस्य,पूरा महाविद्यालय परिवार एवं भारी मात्रा में विद्यार्थी उपस्थित रहे।