हवाई पट्टी आमला से पंखा एवं मेन रोड की सड़क बनानें विधायक एवं ए ओ सी ने की मुलाकात उच्च क्षमता की बनेगी सड़क

Pramod Suryavanshi

 

आज आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं ए ओ सी एयर काॅमोडोर महेश जी इम्मी ने आमला हवाई पट्टी से पंखा तक तथा मटन मार्केट आमला से तहसील कार्यालय तक वायुसेना के अधीन सड़कों पर भारी वाहनों के आवागमन को देखते हुए उच्च क्षमता की सड़कों के निर्माण की विस्तृत चर्चा की ।
विधायक डॉ पंडाग्रे ने वर्तमान में आमला पंखा सड़क की स्थिति से अवगत कराते हुए ए ओ सी को अवगत कराया कि इस सड़क की हालत बहुत ही खराब है जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे कि बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है अतः अति शीघ्र ही इस मार्ग का निर्माण कराया जाए । जहां पर सड़क बार बार कोलेप्स हो रही है वहां सी सी रोड का निर्माण किया जाये तथा मटन मार्केट आमला से तहसील कार्यालय तक की सड़क को सी सी रोड बनाया जाए । भारी वाहनों के आवागमन को देखते हुए उच्च क्षमता वाली सड़क बनाने पर भी विचार हुआ है।

ए ओ सी एयर काॅमोडोर महेश ने उच्च अधिकारियों को परिस्थितियों से अवगत करा कर जल्दी ही निर्माण की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। उन्होंने विधायक से भी सहयोग की अपेक्षा की है ।

विधायक डॉ पंडाग्रे ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इन सड़कों को बनवाने हेतु माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद डीडी उईके जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल जी के साथ रक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे ।