नगर में 18 वर्षों से विराजी जा रही मां काली की भव्य-विराट प्रतिमा

 

सारणी। कोयलांचल नगर पाथाखेडा के वार्ड 23 बजरंग कालोनी में दीपावली की रात्री को मां काली की भव्य-विराट प्रतिमा की स्थापना सांई नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा की गई है। यहां भव्य मां महाकाली का रूप देखने व आशीर्वाद प्राप्त करने लगातार लोग पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्य हमेशा विशालकाय मां काली की प्रतिमा बैठाते है। इसलिए बजरंग कालोनी की महाकाली प्रतिमा हमेशा जनाकर्षण का केंद्र बनती है। मां काली प्रतिमा स्थापना के बाद से माता की पूजा अर्चना धूम-धाम से की जा रही है। दीपावली से पूरे नौ दिनों तक मां काली की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर मूर्ति विसर्जन किया जाता है। गौरतलब है कि नगर में लगभग 18 वर्षों से भी अधिक समय से मां काली की प्रतिमा सांई नवदुर्गा उत्सव समिति सदस्यों व नगरवासियों के सहयोग से विराजमान होती आ रही है। सांई नवदुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, उपाध्यक्ष दद्दू साबले, राहुल पिपरे ने बताया कि इस वर्ष 12 फीट की भव्य-विराट मां महाकाली प्रतिमा विराजमान की गई है, मां काली के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। दीपावली से नौ दिनों तक चलने वाले मां काली महोत्सव में

नगर के सभी समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराते हैं। आठ दिनों तक मां काली की पूजा-अर्चना करने के बाद विशाल भंडारा आयोजित कर प्रसाद का वितरण किया जाता है। जबकि मूर्ति विसर्जन के दिन नगर के युवा, महिला-पुरूष बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मुख्य मार्गों से जूलूस निकालते हैं।