बैतूल/शाहपुर । मध्यप्रदेश में इस वर्ष गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में गौशालाओं, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं में पहुंचकर गोवर्धन पूजा में शामिल हुएं।सरकार की पहल पर इस बार गोवर्धन पूजा को धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक एकता और गौसंवर्धन के संदेश से भी जोड़ा गया है।
गौशालाओं में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके सर्वप्रथम गोवर्धन भगवान की पुजा अर्चना की पंडित श्री नर्मदा प्रसाद जोशी द्वारा मंत्रोच्चार किया और सामुहिक आरती की विधायक श्रीमती उईके ने गायों की सेवा की, उन्हें चारा खिलाया और आरती उतारी। एवं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अहंकार को दूर करने की कथा सुनाई और गौसंवर्धन का संदेश दिया। वही विधायक ने सभी से अपील कर कहा की जन्मदिन एवं शुभ कार्य व रसोई में स्मृति में गौ दान करने से गोवर्धन परिक्रमा का पुण्य लाभ मिलता है हम सभी मिलकर गौशाला में आर्थिक सहयोग करना चाहिए। जिससे लावारिस हालत में गौ पशु को लाभ मिल सके
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला योजना के सदस्य श्री सुर्यकांत सोनी ने सुझाव दिया की आस पास के क्षेत्रों में दान पेटी रखना चाहिए जिससे की गौशाला का विकास हो सके। विधायक श्रीमती उईके ने कहा की इस गौशाला में सौर ऊर्जा पेनल लगाने का प्रयास करेंगे जिससे गौशाला में बिजली की परेशानी हो । मंच संचालन राहुल साहू ने किया ।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री सुर्यकांत सोनी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीतू गुप्ता, जनपद सदस्य सरस्वती देवराज धुर्वे, सरपंच श्री वीरेन्द्र सिंह उईके,मंडल उपाध्यक्ष राजेश झल्लारे, विनोद साहू,महामंत्री अशोक बरखने, पार्षद श्रीमती दिपिका बोरबन ,सोहन प्रजापति,श्रीमती किरण वर्मा,निधि कनेसरा, उमेश पाटिल, पार्षद आशीष शुक्ला,नवील वर्मा,गणेश पाटनकर,सालकराम चौरे, अनिल राठौर, कमल किशोर चौरे, कैलाश वाडिया, रामकिशोर भलावी,गीता झल्लारे,रीमा धुर्वे सहित पशु चिकित्सा विभाग व सचिव , ग्राम पंचायत कुण्डी के रोजगार सहायक सभी अधिकार व कर्मचारी उपस्थित रहे।







