शहीद भवन में राष्ट्र रक्षा मिशन ने जलाए कृतज्ञता के दिए

शहीदों की याद में और भारतीय सेना के उत्साह वर्धन के लिए एक एक दीप जलाने का आह्वान
बैतूल
एक दिया उनका भी रखना अपनी पूजा की थाली में..!
जिनकी सांसे थम गई भारत माता की रखवाली में …!!
शहीद भवन में बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन द्वारा महापर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीदों को याद किया और देश की सुरक्षा के लिए प्रतिपल तैनात जल, थल और वायु सेना की हौसलाअफजाई के लिए दिए जलाए। देश की सीमा पर माँ भारती की रक्षा करने वाले सैनिको के सम्मान दीप प्रज्जवलन के दौरान बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति (राष्ट्र रक्षा मिशन)की अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम , कोषाध्यक्ष श्रीमती जमुना पंडागरे ,सचिव भारत सिंह पदम, अरुण सूर्यवंशी, ईश्वर सोनी, सरिता अतुलकर, लता नागले सहित समिति के कार्यकर्ता साथ उपस्थित रहे। समिति ने इस दीपोत्सव के महापर्व पर एक दीपक शहीद सैनिको की याद में और एक दीपक सेना के प्रति कृतज्ञता के लिए जलाने का आग्रह किया है।