सारनी /बगडोना
सारनी। वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी सरदार विष्णु सिंह उईके, शासकीय महाविद्यालय सारनी में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के तत्वाधान में
तनाव का सामना कैसे करें।
इस पर व्याख्यान दिया गया ।
जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि उन्हें ध्यान और योग,व्यायाम खान- पान एवं सात आठ घंटे नींद ले कर ही पढ़ाई पर ध्यान दे सकते हैं। तनाव से मुक्त रहना चाहिए एवं अपने जीवन को शांत रखना मुख्य उद्देश्य है। डॉ अंजना संजय ने बताया कि अक्सर हम समस्या की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं जिससे समस्या और बढ़ती है इसके बदले हमें समस्या का समाधान खोजना चाहिए। अतिथि अनुराधा घोटकर मनोचिकित्सक ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि आज के विद्यार्थी बहुत भाग्यशाली हैं।
उन्हें सारी सुख- सुविधा उपलब्ध है बस उन साधनों का उचित सकारात्मक प्रयोग किया जाना चाहिए एवं परिस्थिति से उत्पन्न समस्याओं को शांतिपूर्वक
निपटान करना चाहिए। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ रीना उइके, कुमारी प्रियंका दवंडे द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ हरीश लोखंडे ने कार्यक्रम का संचालन किया इस कार्यक्रम में डॉ भीमराव भुरसे, डॉ प्रताप सिंह राजपूत,मोहन पवार, दिनकर लिखितकर, अनिल तुमड़ाम, गंगा चौरे, कविता धोटे, निकिता सोनी, लक्ष्मी नागले, अर्चना महाले, डॉ सविता पटेल एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ संपूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।







