*युवा उत्सव का शुभारंभ*

*युवा उत्सव का शुभारंभ* मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छात्र कल्याण अधिष्ठता के निर्देशानुसार सत्र 2025- 26 हेतु जारी युवा उत्सव कैलेंडर के परिपालन में आज दिनांक 13 अक्टूबर को शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में साहित्यिक पक्ष से युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.साहेब राव झरबड़े एवं मंचासीन अतिथियों ने माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन अर्चन के पश्चात युवा उत्सव के प्रारंभ होने की औपचारिक घोषणा की महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर साहेब राव झरबडे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय स्तर का आयोजन आपके विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखार के लिए एक महत्वपूर्ण

प्लेटफार्म देता है आप सभी आयोजित विभिन्न विधाओं में भाग लेकर जिला स्तर पर विश्वविद्यालय स्तर पर एवं राज्य स्तर पर अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करें साहित्यिक पक्ष के विधा प्रभारी प्रो.हेमंत कुमार निरापुरे ने भी छात्र-छात्राओं को युवा उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।वाद विवाद प्रतियोगिता डॉ. दामोदर झारे एवं श्री सौरभ कहार के निर्देशन में संपन्न हुआ साहित्यिक पक्ष की अगली विधा भाषण प्रतियोगिता डॉ भूपेंद्र पाटनकर एवं श्री आकाश प्रजापति के निर्देशन में संपन्न हुआ और आज के विधा की अंतिम प्रतियोगिता प्रश्न मंच डॉ.देव कृष्ण मगरदे एवं श्री मोहित भोंपते के निर्देशन में संपन्न हुआ। आज संपन्न हुई प्रतियोगिता में डॉ अजय कुमार चौबे एवं डॉ.भूपेंद्र पाटनकर श्रीमती भूमिका भोपते शोभा मगरदे ने निर्णायक की भूमिका अदा की।साहित्यिक विधा के परिणाम की घोषणा करते हुए युवा उत्सव के संयोजक डॉ.आजब खातकर ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता में किरण सूर्यवंशी बीएससी द्वितीय वर्ष प्रथम निशा उइके बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय एवं स्नेह रेवतकर बीएससी तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया भाषण प्रतियोगिता में निशा उइके प्रथम स्थान किरण सूर्यवंशी द्वितीय स्थान एवं दीक्षा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रेस ग्रुप ए रोशनी धुर्वे एवं साथी को प्रथम स्थान तथा ग्रुप बी

निशा उइके एवं साथी को द्वितीय स्थान एवं ग्रुप डी दीक्षा वर्मा एवं साथियों को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आज के साहित्यिक पक्ष का मंच संचालन महाविद्यालय की छात्रा किरण सूर्यवंशी एवं तनीषा उइके ने किया तथा आभार प्रदर्शन वैशाली साहू ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ.यासमीन जिया डॉ. नन्द किशोर पवार डॉ राजेश आर्य डॉ खेमराज महाजन रामभगत यादव मनीष मालवीय सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे