माननीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उईके, विधानसभा क्षेत्र 132-घोड़ाडोंगरी ने अपना साप्ताहिक कार्यक्रम जारी किया है। जिसमें उन्होंने अपने निवास पर जन सुनवाई, क्षेत्र भ्रमण, और पार्टी कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनने के लिए समय निकाला है।
*यह है कार्यक्रम*
1. सोमवार : निवास पर प्रातः 9:00 बजे से जनता की सुनवाई एवं संवाद।
2. मंगलवार एवं बुधवार : भोपाल प्रवास।
3. गुरुवार : क्षेत्र भ्रमण एवं जनसंपर्क
4. शुक्रबार : दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक भाजपा कार्यालय बैतूल में जनता की सुनवाई एवं संवाद।
5. शनिवार : स्टाफ के साथ बैठक एवं सप्ताह भर किए गए कार्यों की समीक्षा।
6. रविवार: क्षेत्र भ्रमण एवं जनसंपर्क।
विधायक श्रीमती उईके ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से जनता के साथ जुड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है।







