*चौधरी सूरत सिंह नरवरिया जी की पुण्यतिथि 42 वीं नवीन छावनी पठार में मनाईं गई*
___________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
___________________________
भोपाल।
अहिरवार समाज संघ म प्र के संस्थापक चौधरी अमान सिंह नरवरिया जी के
पिता श्री चौधरी सूरत सिंह नरवरिया जी का 42 वां निर्वाण दिवस नवीन छावनी पठार रायसेन रोड भोपाल स्थित निज निवास पर 3/10/2025 की रात्रि 8:00 बजे बाद मनाया गया। चौधरी सूरत सिंह नरवरिया उदयपुरा जिला रायसेन अहिरवार समाज के ऐसे महान व्यक्ति थे। समाज को जगाने एवं सामाजिक सुधार के अनेक काम किये। तथा उन्होंने शिक्षा का अभियान सन 1953 में चलाया, जिससे अहिरवार समाज के युवा पीढ़ी पढ़ने लिखने अग्रसर रहें। उनके सामाजिक परिवर्तन के कामों के आधार पर जिला के लोग इंजीनियर, डां. वकील और शिक्षक बनें। उदयपुरा के निवासियों व सामाजिक उत्थान के उनके काम सदैव समाज के लिए प्ररेणा जनक रहेगें। अहिरवार समाज के महान क्रांतिकारी वीर शहीद मनीराम अहिरवार जी के परिवार के द्वारा उनके 42 वीं पुण्यतिथि पर उनके चरणों में कोटि कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अहिरवार, अहिरवार समाज संघ म प्र,अतर सिंह भारती रविदासिया पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रविदासिया धर्म संगठन भारत म प्र,
अहिरवार समाज संघ भोपाल जिले के
जिला उपाध्यक्ष श्री बालकिशन अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पत्नी कलादेवी नरवरिया तय तरह हर्ष उल्लास से श्रृद्धांजलि अर्पित कर समापन किया गया।







