*नर्मदापुरम का यश दुबे मध्यप्रदेश रणजी टीम में*”*महिला सीनियर वर्ग में अनन्या एवं कल्याणी टीम में अखिल निगोटे और विधान दुबे भी म.प्र.की टीम का हिस्सा होंगे””*
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के टीम घोषित कर दी है जिसमें नर्मदापुरम के सलामी बल्लेबाज यश दुबे को चयनित किया गया है वहीं महिला सीनियर वर्ग में नर्मदापुरम की अनन्या दुबे और कल्याणी जाधव को शामिल किया गया है जो 8अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा नागपुर में आयोजित T-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन के श्री अनुराग मिश्रा ने बताया कि यश दुबे अनन्या
दुबे,कल्याणी जाधव,अखिल यादव और विधान दुबे नर्मदापुरम संभाग की ओर से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं । अखिल निगोटे यादव को अंडर 23 बीसीसीआई की सी के नायडू ट्रॉफी और विधान दुबे का चयन अंडर 19 टीम में वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ है जो पांडिचेरी में आयोजित है।सभी खिलाड़ियों के चयन से नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन में हर्ष का माहौल है खिलाड़ियों के चयनित होने पर संभाग के अध्यक्ष श्री कपिल फौजदार, चेयरमैन श्री रोहित फौजदार, श्री राकेश फौजदार,श्री राजेश चौरे अध्यक्ष, नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ, श्री विवेक अग्रवाल अध्यक्ष हरदा जिला क्रिकेट संघ, श्री जगेंद्र सिंह अध्यक्ष बैतूल जिला क्रिकेट संघ,संभाग उपाध्यक्ष श्री योगेश परसाई, श्री प्रदीप सिंह तोमर, श्री
कुलभूषण मिश्रा,श्री राजेश तिवारी, श्री मनोहर बिलथरिया, श्री अनंत तिवारी, श्री संजय नाफ़डे, श्री अनिल दीक्षित, श्री हेमंत गोस्वामी, श्री दिलीप नामदेव, श्री माधव हरने, श्री संजय यदुवंशी, श्री सुनील कलोसिया, श्री सुनील शर्मा, श्री अतुल प्रताप सिंह, श्री नीतेश राजपूत, श्री निर्वेश फौजदार, श्री चेतन राजपूत, श्री सफीक खान, श्री सुमित परदेशी,श्री संजीव कैथवास , श्री मोइज मंसूरी, श्री विशाल शर्मा, श्री नीरज गौर,श्री रामकृष्ण चौरे, अंपायर श्री विष्णु बौरासी, श्री इमरान खान, श्री फैजल खान, श्री हरीश हनोतिया, श्री ब्रजेश यादव,श्री अनिकेत सिंह परमार सहित प्रदेश के सभी खिलाड़ीयों
ने बधाई दी है।







