बासन्या ढाना में पोषण ही स्वास्थ्य स्वास्थ्य ही जीवन का आधार है कार्यक्रम

सेक्टर घोड़ाडोंगरी केंद्र बसन्या ढाना में पोषण ही स्वास्थ्य स्वास्थ्य ही जीवन का आधार है कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की अध्यक्ष मैडम मीरावनती ऊइके ने बताया कि पोषण ही स्वास्थ्य हे और स्वास्थ्य ही जीवन का आधार है हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करना चाहिए सभी प्रकार के मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा घर पर ही सब्जियां और फलों के पेड़ लगाया जाए

जिससे कि हमें बिना केमिकल वाले सब्जियों व फल प्राप्त हो सके स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ANM सरोज दीदी ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जिसमें महिलाओं का बीपी शुगर एचबी टेस्ट कर टीकाकरण संबंधी सुझाव बताएं गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर अपनी जांच करवानी चाहिए पर्यवेक्षक अनामिका छारी द्वारा बच्चों की पोषण देखभाल करने वाले पुरुषों को सम्मानित किया गया

पुरुषों महिलाओं तथा बच्चों के साथ मिलकर अन्नप्राशन व जन्मदिन का आयोजन कराया गया तथा पोषण प्रदर्शनी THR तथा महुआ से बने व्यंजन व अन्य चीजों से बने हुए व्यंजन से पोषण प्रदर्शनी लगाई गई कार्यक्रम में शामिल पार्षद महेंद्र सिंह ,अंतरा फाउंडेशन के प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे ,विमल रावल, शमशाद बेगम ,विमल सलाम, रंगो धुर्वे ,लता नागवंशी, आशा कार्यकर्ता, हैं पुरुष तथा बच्चे शामिल रहे