*स्वच्छता ही सेवा अभियान के स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर एवं प्रहरियों का सम्मान, रैली निकालकर शहीद स्मारक पर किया श्रमदान*
_स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया समापन, स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान।_
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका गुरुवार को समापन हुआ। इस अवसर र नगर पालिका परिषद सारनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ब्रांड एंबेसेडर, स्वच्छता प्रहरियों एवं स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया।
नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान, स्वच्छोत्सव का आयोजन 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ था। गांधी जयंती पर इसका समापन किया गया। इस अवसर पर दोपहर 1 बजे नगर पालिका सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस असवर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, कमलेश सिंह, गोलू राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, नोडल अधिकारी केके भावसार उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसेडर रजनी श्रीवास्ताव, सरिता झरडबे, एमएस कुरैशी को सम्मानित किया गयां वहीं स्वच्छता प्रहरी अंजीनी भालेकर, अजश्री डोंगरे, जीएच ठाकुर, प्राशांत पैलवार, कमल बेले, श्यामराव भोरसे, अमिता रावत, फादर कुरियन जॉन, प्रदीप पंद्राम, प्रमिला पाटिल, अशोक सिंह, जियो सेंटर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि स्वच्छता मित्रों के सहयोग से ही सारनी नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वच्छता को लेकर पूरे देश में अलख जगाई है। इसका हम सभी को भागीदार बनना है। इस अवसर पर स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया। स्वच्छ भारत अभियान नोडल अधिकारी केके भावसार ने अभियान की संक्षिप्त जानकारी दी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में सतत प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में मनीष धोटे संचालन रंजीत डोंगरे ने किया। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक उपस्थित थे।
*रैली निकालकर, शहीद स्मारक पर किया श्रमदान :*
कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी ने नगर पालिका कार्यालय से रैली निकाली। स्वच्छता एवं नशामुक्ति के संदेश के साथ रैली बस स्टैंड के समक्ष स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची। यहां सभी ने शहीदो को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिसर में श्रमदान कर कचरा मुक्त किया।







