प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में स्वक्षता अभियान मनाया

आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा स्कूल पाथाखेड़ा एवं शोभापुर में गांधी जयंती और भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में स्वक्षता अभियान मनाया गया। सभी शिक्षको और छात्रों दौरा श्रम दान करके स्कूल और स्कूल के आस पास स्थानों पर साफ सफाई किया गया, और गांधी जी के सपनो एवम प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों को साकार किया गया। आज सभी शिक्षक और स्कूल के छात्रों ने शपथ लेते हुए गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की कसम खाई।आज इस अवसर पर स्कूल के ,प्राचार्य श्री श्याम राव bhorse सर , एनसीसी प्रभारी श्री जी आर कापसे , एमपी सिंह सर, जावलकर सर, नागदे सर फैयाज सर,

श्रीमती संतोषी रघुवंशी श्रीमती वर्षा सेन चांदनी सोनी कविता बारस्कर सरिता साहू स्वाति सिन्हा नवोदिता भूमरकर एवं नगर पालिका द्वारा नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सगीर कुरैशी जी उपस्थित थे। स्कूल के छात्र ,छात्रा ने गांधी जी अमर रहे की नारे लगाते हुए बापू के बताए गए रास्ते पर चलने की शपथ ली। इस मौके पर नगर के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।