बजरंग दल का शस्त्र पूजन कुरीतियां दूर करने का संकल्प- कृष्णकान्त गावंडे
सारनी! नवरात्रि के छठवें दिन नवदुर्गा उत्सव समिति शोभापुर द्वारा शस्त्र पूजन एवं गरबे का कार्यक्रम शोभापुर जैरी चौक में संपन्न हुआ।
दुर्गा उत्सव समिति ने बजरंग दल के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख मध्य भारत प्रांत कृष्णकांत गावंडे जी को मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में आमंत्रित किया अतिथियों में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह व्यापारी अध्यक्ष रमेश हारोडे, विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री लक्ष्मीकांत पांडे जी, जिला सुरक्षा प्रमुख विजय पटने एवं खेमराज झारखंडे, निशांत भंडारे उपस्तिथ रहे।
प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे जी ने बताया कि हिंदू समाज हजारों वर्षों से शास्त्र एवं शस्त्र दोनों को पूजते आया है। उन्होंने बताया कि श्री राम भगवान जब वनवास गए तब उनके हाथों में भी धनुष और तीर थे ऐसे ही हमारी माता रानी के हाथों में सभी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र रहते हैं यह अस्त्र-शस्त्र डराने धमकाने के लिए नहीं धर्म की रक्षा के लिए हिंदुत्व की रक्षा के लिए भगवान ने भी उठाये और समाज की कुरीतियो को दूर करने के लिए उठाए इसीलिए हम शस्त्र एवं शास्त्रों दोनों को पूजते हैं उन्होंने बताया कि हम 9 दिन शक्ति की पूजा करते है। गरबे की आड़ में विधर्मी घुसकर हमारी पूजा अर्चना को भंग करना चाहते हैं पूरे मध्य भारत प्रांत में बजरंगदल अपनी सेवा दे रहा है ऐसे बहुत से उदाहरण देखने को मिलते हैं जिसमें विधर्मी गरबे में नाम बदलकर आते हैं पहचान बदल कर आते है और हिंदू धर्म की हमारी बहन बेटियों को लव जिहाद में फसाने का काम करते हैं जब हम शक्ति की उपासना कर रहे हैं तो हमें 9 दिन फिल्मी गानों पर नहीं माता की भक्ति के एवं भक्ति मय गानों में गरबा होना चाहिए एवं अनुशासित रूप से होना चाहिए। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष पूर्व बजरंगदल जिला सह सयोंजक समाजसेवी रंजीत सिंह जी ने बताया कि वह भी बजरंग दल के जिला सहयोजक पद पर कार्य कर चुके है कोयलाचंल क्षेत्र में बजरंग दल कई धार्मिक कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लिया एवं साध्वी ऋतंभरा जी की सभा पाथाखेड़ा पुराने बाजार में ऐतिहासिक हुई थी बजरंग दल का गठन एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इलाहाबाद के राष्ट्रीय अधिवेशन में ले जाने का कार्य उनके द्वारा किया गया
आज सारणी क्षेत्र में बजरंगदल निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाला संगठन है बजरंगदल ही हिन्दू के मान बिंदु की रक्षा ,गौ रक्षा ,लव जिहाद ,धर्मांतरण जैसे बड़े विसय पर काम करता है। उन्होंने बताया कि बजरंगदल के लक्ष्मीकांत पांडे और लल्लन यादव निस्वार्थ भाव से दिन में और रात में ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से भी रात्रि में जाग कर गोवंश की रक्षा कर रहे हैं। यह उनका बहुत सराहनीय कार्य कर रहे है यह कार्य आम नागरिकों को गौ माता के प्रति जागरूप करने के लिए है ना कि अपनी टी आर पी बढ़ाना नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्य प्रदीप राठौर, झनक लाल पवार, सतराम वर्मा ,धर्मेंद्र चौधरी, गणेश साहू, धीरज डोंगरे ,सुरेश मालवी, कैलाश धोटे लखन जी ने सभी मंचा सीन अतिथियों का आभार व्यक्त किया।







