*स्वच्छता रैली एवं श्रमदान कर छात्रों ने मनाया “स्वच्छोत्सव-2025”

802338द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2025 को लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा के छात्रों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सी के मेश्राम एवं स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी श्री के के भावसार के निर्देश अनुसार पाथाखेड़ा क्षेत्र के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर श्री एम एस कुरैशी ,एवं श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, श्रीमती सरिता झरबड़े के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद सारणी के अधिकारी, कर्मचारियों, सहयोगी संस्था ओम साईं विजन के साथ छात्रों ने शिक्षको के साथ मिलकर अपने स्कूल से स्वच्छता रैली में श्रमदान करते हुए नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत “स्वच्छता ही सेवा ‘ के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। स्वच्छता रैली लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, स्टेडियम, न्यू मार्केट होते हुए फुटबॉल ग्राउंड पहुंची।
नगर पालिका परिषद सारणी के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर श्री एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी मिनी स्टेडियम में छात्रों को बालक, बालिका दो समूहों में बांट कर कचरा संग्रहण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बालक वर्ग ने प्रथम एवं बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता अभियान में छात्रों ने शिक्षको एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया ‌‌।

लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा के छात्रों के साथ “स्वच्छोत्सव-2025” को सफल बनाने में ब्रांड एम्बेसडर कुरैशी सर के साथ प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण, शिक्षक श्री आर के मालवीय, श्री सुभाष चौरसिया, श्री पी एन धोटे,श्री आकाश भालेकर, श्रीमती शमीम कुरैशी, श्रीमती आलिया खान, श्रीमती रानी सिंह, श्रीमती जया दत्ता, , श्रीमती अनीता चौरसिया, श्री जतिन ,श्रीमती कांति सूर्यवंशी , ओम साईं विशन के आई,ई, सी, मेंबर श्री फूलचंद पवार श्री ओम प्रकाश दरवाई, श्री अनिल कुमार मोरे, पाथाखेड़ा स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री विनोद परिहार एवं समस्त शिक्षको, कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय है।