विगत कुछ वर्षों से प्रतिवर्ष आराध्य गरबा महोत्सव बैतूल में माँ की आराधना करते आ रहा है। 26 और 27 सितंबर को सरले मैरिज लॉन बडोरा में आराध्य गरबा महोत्व का आयोजन हुआ।,पहले दिन मराठी, और दूसरे दिन गुजराती थीं पर लगभग एक माह की तैयारी और पूरा उत्साह यहां 5 वर्ष की कन्या से लेकर 55 वर्ष के महिलाओं ने तक लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
आराध्य गरबा महोत्सव का आयोजन ,लोकेश अड़लक, रूपम माकोड़े , विनोद बारस्कर, चित्रांश अड़लक , आकाश माकोड़े, द्वारा बड़े ही उत्साह उमंग से किया जाता है।
मुख्यरूप से सहयोगियों में शुभम माकोड़े, श्रेयांश सरले, लीलाधर बर्डे, महेंद्र पवार , मोहन वागदरे,,मनीष कुंभारे , केपी सोनी,यशु साहू, अलकेश साहू,पंकज वाड़ीवा इत्यादि लोगों का सहयोग रहा ।
साथ ही गरबा की कोरियोग्राफी मुख्य रूप से प्रियांशु साहू, राहुल ठाकुर, और साथ में आनन्द शिंदे, मुस्कान चौलिया, चेतना बरतें, पंकज खातरकर द्वारा की गई।
आयोजन के सहयोगियों में भावना इंटरप्राइजेज गंज , मातोश्री मॉड्यूलर किचन बडोरा, बाबा साईं मोबाइल गंज, सुहागन ज्वेलर्स बडोरा, जैन फाइन्सेवर्स, डॉ लाल पैथ लैब,साधना ट्रेडर्स बडोरा, श्याम सुपर मॉल बडोरा, संस्कृति मॉल बडोरा, मेंस क्लब कोठीबाजार, पुष्प मोबाइल, रावत मोबाइल बडोरा, ग्रीन पार्क बडोरा, सरले ऑटोमोबाइल, गरिमा स्टेशनरी बडोरा, महाकाल टायर, श्री महाकाल मोटर्स, मा भवानी स्टूडियो & फोटोग्राफी अल्फा कोचिंग क्लासेज ,श्री खाटूश्याम इलेक्ट्रिकल वर्क आदि का सहयोग रहा।
तेज बारिश तूफान में भी मातारानी का आर्शीवाद और सभी के साथ ने आयोजन को सफल बनाया । तेज बारिश में भी किसी का भी उत्साह कम नहीं होने दिया वृत परिस्थितियों में भी आयोजन सफलतापूर्वक हुआ।
लोकेश अड़लक ने बताया कि गरबा केवल नृत्य नहीं एक आराधना है जो माँ को समर्पित करते है नंगे पांव एरिना में गरबा कर मातारानी की आराधना करते है।







