विधायक पहुँची माता रानी का आशीर्वाद लेने ,विकास अग्रवाल ने दी संस्कार केंद्र की जानकारी : देखें वीडियो
घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके आज शुक्रवार को माता रानी का आशीर्वाद लेने घोड़ाडोंगरी नगर के सार्वजनिक दुर्गा मंडलों में पहुंची और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए माता रानी से प्रार्थना की । देखे वीडियो
दुर्गा चौक में आशीष अग्रवाल के निवास पर विधायक ने संस्कार केंद्र के बच्चों से मिलकर उन्हें भेंट दी और बच्चों से मिलकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर समाजसेवी विकास अग्रवाल ने विधायक श्रीमती गंगा उईके को बताया कि घोड़ाडोंगरी नगर में सेवा भारती बैतूल द्वारा दो संस्कार केंद्र संचालित किया जा रहे हैं ।एक संस्कार केंद्र बेहडी ढाना वार्ड क्रमांक 8 में संचालित है। जिसका वहन आशीष श्री हरेराम अग्रवाल द्वारा किया जाता है । दूसरा संस्कार केंद्र ओझा ढाना के वार्ड क्रमांक 13 में विकास श्री नाथूराम अग्रवाल द्वारा संचालित किया जा रहा है । वही नगर के वार्ड क्रमांक एक में शीघ्र एक संस्कार केंद्र और प्रारंभ किया जाएगा जिसका वहन श्री संतोष तंवर द्वारा करने की जवाबदारी ली गई है।
विधायक श्रीमती गंगा उईके इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे श्याम कुरारिया के निवास पर पहुंची और उनकी पत्नी और पुत्र मनोज कुरारिया स मिलकर उनके कुशलक्षेम पूछी। उसके बाद राजेंद्र कुराडिया के निवास पर पहुंची और उनकी माताजी से मिलकर उनके भी स्वास्थ्य की जानकारी ली । उनके निवास पर विराजमान माता रानी के दर्शन किए।











