*मुंबई के सितारे सारनी में*

बॉलीवुड इवेंट्स के बैनर तले ,सतपुड़ा सांस्कृतिक उत्सव समिति सारनी के तत्वावधान में रामख्यानी स्टेडियम में आज दिनांक 26.09.25 रात्रि 8:00 बजे से मुंबई के सितारे अपना जलवा बिखरेंगे ।
मुंबई से अनिल कपूर ,माधुरी दीक्षित और हेलन के लुक ए लाइक सारनी में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। बॉलीवुड इवेंट्स की ऑर्गेनाइजर चमन अय्यूब ने बताया कि अनिल कपूर लुक ए लाइक,आईला (आल इंडिया लुक ए लाइक) के नेशनल प्रेसिडेंट है। ज्ञात रहे चमन अय्यूब, जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता व पत्रकार अय्यूब मंसूरी की पत्नी है जिनके फेसबुक में 54 लाख से अधिक व्यूवर्स है।

सतपुड़ा सांस्कृतिक उत्सव समिति हर वर्ष 9 दिन सारनी के स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम पेश करती है , श्रीमती चमन अय्यूब ने सतपुड़ा सांस्कृतिक उत्सव समिति के संरक्षक व मुख्य अभियंता वी .के. कैथवार से चर्चा कर इस कार्यक्रम के बारे में बताया तब श्री कैथवार द्वारा सहमति पर यह शानदार कार्यक्रम सारणीवासियों को देखने को मिलेगा, जिसमें सारणी व आसपास के लोग तथा सारणी से बाहर गए लोग भी शामिल हो रहे हैं।