*भाजपा आमला के कार्यकर्ताओ ने सभी संगठनात्मक बूथों पर मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती*

प्रमोद सूर्यवंशी

 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम के पश्चात् कार्यकर्ताओं ने बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान*

जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा आमला मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ बूथ स्तर पर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
मंडल के सभी संगठनात्मक बूथों पर बूथ समिति सदस्यों के द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों के अनुसरण का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर बूथ समिति सदस्यों के द्वारा बूथ समिति की साधारण बैठक का आयोजन कर आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा की गई।

*पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का राष्ट्र एवं समाज के प्रति व्यापक एवं दूरगामी दृष्टिकोण था : डॉ योगेश पंडाग्रे*
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा आमला मंडल के जम्बाड़ा एवं संसाबढ़ संगठनात्मक बूथों पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एव श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा की श्रद्धेय पंडित जी वंचितों के लिए जिस अंत्योदय की कल्पना को लेकर चले थे ,उसको साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शासन में अनवरत किया जा रहा है।
उनका कहना था की प्रगति का माप आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति के आधार पर नहीं बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के माध्यम से ही किया जाना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जनकल्याण एवम अंत्योदय केंद्रीय व्यापक एवं दूरगामी दृष्टिकोण था जिनकी झलक वर्तमान सरकारों की लोककल्याणकारी योजनाओं में साफ देखने को मिलती है ।
*जयंती कार्यक्रम के पश्चात् कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान*
भाजपा के पितृपुरुष एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत विभिन्न बूथों पर बूथ समिति सदस्यों के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई कर सेवा कार्य किए गए ।

इस अवसर पर बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता हरि यादव अशोक नागले मंडल महामंत्री प्रदीप ठाकुर सेवा पखवाड़ा प्रभारी राजेश पंडोले सह प्रभारी गोपेन्द्र सिंह बघेल सतीश हारोड़े बोला वर्मा प्रवीण नरवरे दुष्यंत ढोमने मयूर सुरजेकर प्रमोद हारोड़े धनश्याम मालवीय समेत
भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी, समेत बूथ समिति सदस्य,प्रभारी गण विभिन्न मोर्चो प्रकोष्ठ समेत भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारिगण समेत जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।