समाजसेवी नीरज बारस्कर युवा कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से भारत मण्डपम नई दिल्ली मे हुए सम्मानित
भारत मण्डपम न्यू दिल्ली में NIFAA के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सिल्वर जुबली महोत्सव में आमला के नीरज बारस्कर को रक्तदान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण और ज़मीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने के लिए युवा कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड द्वारा विशेष प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।
गौरतलब है कि नीरज बारस्कर रेल्वे में जूनियर इंजीनियर के पद पर आमला स्टेशन पर कार्यरत है , उसके बाद भी हर सामाजिक कार्यों में उनका विशेष सहयोग रहता है।
नीरज द्वारा इस सम्मान का श्रेय समस्त रक्तदाताओं , जनसेवा कल्याण समिति ,जुड़े हुए समस्त सामाजिक संगठन एवं अपनी टीम की संगठनात्मक शक्ति को दिया।
नीरज द्वारा बताया गया कि
रचनात्मकता,संस्कृति और सामाजिक चेतना के लिए निरंतर कार्यरत निफा (National Integrated Forum of Artists and Activists) द्वारा दिया गया सम्मान हमें और अधिक जिम्मेदारी और उत्साह के साथ समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।
इनकी ये उपलब्धि वास्तव में प्रेरणादायक है , उन्होंने अपने व्यस्त जीवन में भी समाजसेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है ,जो कि वास्तव में सराहनीय है।







