*अंधारिया शिव मंदिर 26 वें वर्ष में विराजित हुई माँ भवानी*

प्रमोद सूर्यवंशी

 

आमला ब्लाक के अंधारिया ग्राम तालाब मोहल्ले के शिव मंदिर में शारदीय नवरात्र का पर्व 26 वें वर्ष मे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में लगे सुसज्जित पंडाल मे पूरे विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर माँ भवानी की प्रतिमा विराजित की गई, इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना कर अंखड ज्योत भी प्रज्वलित की गई। मूर्ति स्थापना के बाद 9 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाएगा। दुर्गा पूजा में कलश स्थापना, देवी का आवाहन, दुर्गा चालीसा और मंत्रों का जाप किया जाता है। इसके बाद नैवेद्य अर्पण और अंत में

विसर्जन की विधि संपन्न होती है। ग्राम के राजू झाड़े ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी ग्राम अंधरिया में माता रानी की मूर्ति स्थापित की गई है। सुबह-शाम माँ की आरती होती है। शाम को ग्रामीण भजन-कीर्तन करते हैं। कमेटी, के कमल सोलंकी, कैलाश पवार ,जगदीश रहडवे,झनक रहडवे, सेवालाल पवार ,होमचंद सेठ , धर्मेंद्र रहड़वे, सहित गांव के अन्य भक्तगण पूजा में सहभागिता करते हैं।