*नवरात्रि पर पुण्य का अवसर: दानदाताओं ने बालिकाओं को दिए शैक्षणिक उपहार*

 

बैतूल, 25 सितम्बर 2025।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर बैतूल जिले की एडिशनल एसपी श्रीमती कमला जोशी जी के मार्ग दर्शन में क्षेत्रीय दानदाताओं ने सर्वप्रथम पहल की जिसमें श्रीमान देवेंद्र सोनी (व्यापारी संघ सचिव शोभापुर कॉलोनी) श्रीमती अर्चना मोहंती (समाज सेविका एवं ब्यूटी पार्लर संचालिका बागडोना) द्वारा ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित बालिका गृह एवं शक्ति सदन की बालिकाओं के लिए” पहल के अंतर्गत क्षेत्र के दानदाताओं ने सराहनीय पल के साथ योगदान दिया। इस अवसर पर बालिका गृह वात्सल्य गृह एवं शक्ति सदन स्वाधार गृह में निवासरत 20 छात्राओं को पढ़ाई में उपयोगी कॉपी ,

कंपास बॉक्स, एवं पेन उपहारस्वरूप भेंट किए गए। दानदाताओं की इस पहल से बालिकाओं के चेहरे खिल उठे और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिली। संस्था के सदस्यों ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग न केवल बालिकाओं की पढ़ाई में सहायक है, बल्कि उनके भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उक्त कार्यक्रम में श्रीमान देवेंद्र सोनी (व्यापारी संघ सचिव शोभापुर कॉलोनी) श्रीमती अर्चना मोहंती (समाज सेविका एवं ब्यूटी पार्लर संचालिका बागडोना) श्रीमती भारती अग्रवाल (संस्था अध्यक्ष) श्रीमती नंदा सोनी संस्था कोषाध्यक्ष उपस्थित थीं।