घोड़ाडोंगरी नगर परिषद ने स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत चलाया सफाई अभियान

पार्षद नेहा दीपक उइके,अंजू राकेश मालवीय ने की भागीदारी

 

(घोड़ाडोंगरी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्तुबर तक चल रहे सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद घोड़ाडोंगरी ने स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया

सफाई अभियान में इमली मोहल्ला एवं मेन रोड के डिवाइडर की सफाई के गई जिसमें नगर परिषद की पार्षद नेहा दीपक उइके और पार्षद अंजू राकेश मालवीय ने भागीदारी कर स्वच्छता का संदेश दिया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान को और गति देकर नगर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की इस अवसर पर ललित मालवीय,हेमंत पटवा,युवा नेता बाबू सपरा,राहुल,अजय,प्रमुख रूप से उपस्थित थे