*जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सारणी तथा महिला वर्ग में बैतूल ने शतरंज में मारी बाजी*

शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी खेल कैलेंडर के परिपालन में आज शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता(पुरुष/महिला वर्ग)का आयोजन किया गया इस आयोजन में प्रेक्षक के रूप में उपस्थित डॉ.सुश्री नीलिमा पीटर वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी पीएम श्री एक्सीलेंस स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल एवं आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया ने शतरंज की एक चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से सारणी मुलताई भैसदेही भीमपुर घोड़ाडोंगरी एवं बैतूल की महिला एवं पुरुष टीमों ने भाग लिया।कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय से टीम मैनेजर के रूप में डॉ.शैलेंद्र बारंगे

डॉ.अभिनित सिरसोदे श्री मनोज नागले श्री राजू काले श्री विजय पहाड़े श्रीमती अर्चना अपने अपने टीम के साथ उपस्थित रहे।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मे श्री बामने ने अपने निष्पक्ष निर्णय का परिचय देते हुए बहुत बारीकी से पूरे खेल पर कड़ी निगरानी रखते हुए अपना निर्णय दिया शासकीय महाविद्यालय सारणी पुरुष वर्ग में ओवर आल शतरंज ट्रॉफी की विजेता रही वहीं महिला वर्ग में पीएम श्री एक्सीलेंस जयंती हंसकर महाविद्यालय ने

जिले अपना परचम लहराया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रेक्षक सुश्री नीलिमा पीटर ने कहा कि ऐसे आयोजन एक खिलाड़ी के जीवन में पायदान के रूप में होते हैं जिनको सहजता से पार करते हुए वो शिखर तक जा सकते हैं आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवीसिंह सिसोदिया ने खेल की महत्ता बताते हुए खिलाड़ियों से अपील की कि वह अपना शत-प्रतिशत दें तो निश्चित है उनको सफलता मिलेगी महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ.नंदकिशोर पवार ने

उपस्थित खिलाड़ियों को खेल में एकाग्रता तथा दृढ़ निश्चय एवं हार जीत की बिना फिक्र किया अपने खेल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर फोकस करने की समझाइए दी। उद्घाटन सत्र के कार्यक्रम का संचालन डॉ.अजय कुमार चौबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के खिलाडी भविष्य खंडेलवाल ने माना इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के डॉ. साहेबराव झरबडे प्रो.हेमंत कुमार निरापुरे डॉ यासमीन जिया प्रो.राकेश सिसोदिया डॉ.देवकृष्ण मगरदे डॉ.दामोदर झारे डॉ.अजाब खातरकर डॉ.भूपेंद्र पाटनकर डॉ.राजेश आर्य डॉ खेमराज महाजन श्री मोहित भोपते श्री रत्नेश जैन श्री आकाश प्रजापति श्री सौरभ कहार श्री प्रकाश झरबडे श्री आशीष काजोडे श्रीमती भूमिका भोपते शोभा मगरदे श्री राम भगत यादव श्री मनीष मालवीय श्री प्रेम सिंह ठाकुर सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।