विद्युत नगरी को मिली नई यूनिट की सौगात कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विधायक पंडाग्रे जी का शाल श्रीफल से सम्मान किया

 

पत्रकार वार्ता में विधायक योगेश पण्ड्राग्रे जी ने नई यूनिट विस्थापन, नई खदाने, प्रतिमा विर्सजन जैसे कई मुददो पर अपनी बात रखी

12 हजार करोड़ की मंजूरी

सारनी। लंबे इंतेज़ार के बाद विद्युत नगरी सारनी में 660 मेगावाट क्षमता वाली नई यूनिट की सौगात मिली है। उपरोक्त उदगार अमला सारणी क्षेत्र के भाजपा विधायक योगेश पंडाग्रे ने अपर रेस्ट मे आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने लंबे इंतेज़ार के बाद नई यूनिट लगाने के लिए कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी है। नई यूनिट की सौगात दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विधायक योगेश पंडाग्रे का मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सारणी ब्लॉक इकाई द्वारा आमला सारणी क्षेत्र के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे का पत्रकारो द्वारा शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया। विधायक योगेश पंडाग्रे ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री की सौगात देने की बात कही है। पत्रकारों ने लगातार बिजली कटौती की परेशानी से अवगत कराया। विधायक ने बिजली वितरण विभाग के एससी से चर्चा कर समस्या हल करने का भरोसा दिलाया है। नई यूनिट के निर्माण कार्यों में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दिए जाने की बात की है। झुग्गी वासियों के विस्थापन पर चर्चा की। साथ डब्लू सी एल मे नई खदान का कार्य शुरू हो चुका सतपुड़ा डेम मे प्रतिमा विर्सजन मे आने वाली अड़चनो को लेकर अधिकारियो द्वारा भ्रमित किये जाने एव क्षेत्र मे विकास मे एनओसी को लेकर जो अड़चने आ रही है उसकी चर्चा उच्च अधिकारी व उर्जा मंत्री से करने की बात कही! इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष ने रंजीत सिह ने 660 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट की कैबिनेट की बैठक मे अनुमति मिलने पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ क्षेत्रिय विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे जी का पत्रकारो ने स्वागत किया और प्रदेश के मुख्यंमत्री मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल बैतूल सांसद व केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया!

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे,नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवाँर,जयसिंह पूरे,मंडल प्रभारी राजेश आहूजा, सारनी मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत बगडोना मंडल अध्यक्ष दिपक सिनोटिया, एवं भाजपा नेता मौजूद थे। श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान एवं जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने नपा क्षेत्र में पत्रकार भवन की मांग रखी! इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विलाश चौधरी कालिदास चौरासे, लल्लन यादव, हेमंत रघुवशी,अंकीत यादव, शमीम रिजवी, राजेश राठौर, दिनेश यादव, राकेश सोनी योगेश, भीम बहादूर थापा, प्रवीण सोनी, प्रकाश डेहरिया, योगेश बड़ें, धमेन्द्र राय, बाबू झा, कुष्णा गुप्ता, ब्रजेश वर्मा, उपस्थित थे!