*कॉलेज में सेवा पखवाड़े अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण के महत्व को बताया*

मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक 1684 3696077 20 25 382 भोपाल दिनांक 10.9.2025 के अनुसार दिनांक 17/9/2025 से 2
/10/2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है इस कार्यक्रम में आज शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में ऊर्जा संरक्षण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर साहब राव झरबडे ने ऊर्जा के परंपरागत एवं और परंपरागत साधनों के बारे में बताया ,कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रोफेसर राकेश सिसोदिया ने कार्यक्रम रूपरेखा एवं ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया , मीडिया सेल प्रभारी प्रो हेमंत निरापुरे ने ऊर्जा के विभिन्न प्रकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और छोटी-छोटी सावधानी ,सतर्कता से किस तरह आने वाली पीढ़ी के लिए ऊर्जा का संरक्षण किया जा सकता है, विस्तार से बताया ,

कार्यक्रम प्रभारी डॉ देवकृष्ण मगर देव की मार्गदर्शन में छात्र रोशनी धुर्वे एवं मनीषा ने कार्यक्रम का संचालन किया ,कार्यक्रम का आभार छात्र किरण सूर्यवंशी ने व्यक्त किया कार्यक्रम में डॉक्टर यासमीन जिया डॉक्टर अजय कुमार चौबे डॉक्टर अजाब खातरकर प्रो दामोदर झारे ,डॉ भूपेंद्र पाटणकर ,डॉ खेमराज महाजन,डॉ राजेश आर्य, आशीष कोजोड़, भूमिका भोपते, शोभा मगरदे ,मनीष मालवीय, प्रेम सिंह ठाकुर सहित अन्य महाविद्यालय छात्र उपस्थिति रहे l