घोड़ाडोंगरी ।जनपद शिक्षा केंद्र प्रभारी पी. सी. बोस ने बताया कि कल दिनांक 22/09/2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में दिव्यांग बच्चों हेतु मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें क्लास 1 से 12 वी तक अध्ययन करने वाले सभी दिव्यांग बच्चों के त्वरित पहचान कर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे ,
ऐसे सभी बच्चे जिनके दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बने हैं या उनके पास पहले का दिव्यांग प्रमाण पत्र है वो यहां आकर के नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बना सकते हैं । एम आर सी सुभेश मालवीय ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने से छात्रों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा







