126 विभिन्न संस्थाओं की शिक्षक शिक्षिकाओं को भारतीय संस्कृति दूत गौरव सम्मान से सम्मानित किया

अखिल विश्व गायत्री परिवार,
शांतिकुंज हरिद्वार (शाखा नर्मदापुरम) द्वारा राष्ट्र की भावी पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक, नैतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने के लिए आपके भागीरथी प्रयासों तथा विचार क्रांति अभियान को सफल बनाने में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान प्रदान करने वाले जिले के लगभग 126 विभिन्न संस्थाओं की शिक्षक शिक्षिकाओं को भारतीय संस्कृति दूत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेश पटेल भोपाल जोन समन्वयक मध्य प्रदेश, श्री रामचंद्र गायकवाड जी, प्रांतीय सह समन्वयक एवं व्यवस्थापक गायत्री शक्तिपीठ नर्मदापुरम, श्री के. ल. पटेल प्रांतीय सह संयोजक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा भोपाल ,अनुराग मिश्रा जिला समन्वयक नर्मदा पुरम की उपस्थिति में किया गया! कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजक चंद्र मोहन गौर ने बताया कि यह परीक्षा कक्षा 5 से कक्षा बारहवीं तक एवं महाविद्यालय स्तर पर संपन्न कराई जाती है इस वर्ष यह परीक्षा 11 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी

इस परीक्षा में जिले के सभी विद्यालयों महाविद्यालय की छात्राएं सम्मिलित होंगे कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी गुरुजनों का तहसील संबंधित नर्मदा पुरमके यूके सिंह भाई साहब ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया कि आप सब भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और आगे भी निभाते रहेंगे इन्हीं आशाओं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश कोरडे ने किया।कार्यक्रम में जिले के तुलसीराम बावरिया परशुराम बटोरिया बसंत मालिया संतोष यादव वरुण सिंह दीप्ति गोहिया आरती गौर के के उपाध्यक्ष एन डी सराठे सुहागपुर से हरिप्रसाद मांधाता डोलिया से चंद्रशेखर राजपूत इटारसी से राजेश्वरी राजेश चौरे लखन पटेल हीरालाल देशमुख सुरेश कोडे बृजेश पटेल सभी सक्रिय गायत्री परिजन उपस्थित हुए और उपस्थित गुरुजनों को सम्मानित किया