अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम में आकर मन आनन्दित हो गया : जनपद सीईओ

 

घोड़ाडोंगरी नगर में महाराजा अग्रसेन जी के जयंती का महोत्सव अग्रवाल समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ।अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के समस्त पदाधिकारी और सामाजिक बंधु बड़े ही उत्साह पूर्वक अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य रूप में मनाने में लगे हुए हैं ।

शनिवार को इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन की चीफ गेस्ट जनपद सीईओ तीजा पवार, समाज की बुजुर्ग सीता देवी अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन जी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जनपद सीईओ तीजा पवार का सम्मान शाल श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जनपद सीईओ तीजा पवार ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के बारे में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के समान है ।उन्होंने अग्रवाल समाज के आयोजन और महोत्सव की तारीफ की करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज जीवन भर अपने नगर के विकास में प्रमुख योगदान देता है ।अग्रवाल समाज की अपनी अलग ही पहचान है। उन्होंने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि यहां आकर मन आनंदित हो गया अग्रवाल समाज की सभी महिलाओं से मिलकर बहुत ही अच्छा लगा । ऐसा नहीं लगा कि मैं इन सभी महिलाओं से पहली बार मिल रही हूं और मुझे मिले सम्मान से मैं अभिभूत हूं उन्होंने आयोजन और महोत्सव की तारीफ की।