घोड़ाडोंगरी
नगर में आज शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया दुर्गा उत्सव को देखते हुए आने वाले त्योहारों के मध्य एक शांति समिति की बैठक का आयोजन एसडीओपी प्रियंका करचाम, रानीपुर थाना टी आई अवधेश तिवारी, चौकी प्रभारी आम्रपाली दहात ,रामजी लाल जी यूईके, नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीराबनती यूईके , नंदकिशोर यूईके , सोनू खनूजा,व्यापारी संघ के अध्यक्ष, मीडिया कर्मी आशीष अग्रवाल,विशाल घोड़की, नीलेश मालवीय,व नगर के वरिष्ठ नागरिक व युवा नागरिक गण की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों से बैठक के आयोजन के लिए सुझाव लिए गए वह उन सुझावों के निर्देशों का पालन करने के लिए सभी पंडालो , डीजे मालिकों ,नगर परिषद के जिम्मेदार , बिजली विभाग के कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए साथ ही चर्चा में जगह-जगह नगर में वीडियो कैमरे को लगाने के लिए भी चर्चा की गई इसके संदर्भ में बताया गया कि बजट की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है विद्यायक के फंड से ही सारे नगर में यह व्यवस्था हो सकती है वही पुलिस विभाग को सभी पंडालो में बार-बार निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए साथी डीजे संचालकों को अश्लील करने ना बजाने की हिदायत दी गई सभी दुर्गा पंडाल को अपने निर्धारित रूट पर ही अपनी गाड़ी ले जाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा अपील की गई ताकि रास्ते में अन्य पंडाल से टकराव न हो सके व सभी दुर्गा पंडालो को निर्देश दिया गया कि वह जबरदस्ती किसी से चंदा उगाही ना करें बीच रास्ते में गाड़ी रोककर चंदा ना लें नहीं तो ऐसे दुर्गा पंडालो पर कार्रवाई की जाएगी ।
सभी नगरवासियों ने अपने अपने सुझाव दिए वही दुर्गा विसर्जन के समय स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया। वहीं नगर में नाबालिग बच्चों द्वारा अंधाधुन गाड़ी चलाने को लेकर चर्चा की गई इसके बारे में पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली दहात ने बताया कि बताया कि ऐसे बच्चों पर चालानी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।







