महिला बाल विकास परियोजना घोड़ाडोंगरी के सेक्टर घोड़ाडोंगरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र शिवसागर में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 16 अक्टूबर 2025 तक परियोजना के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र मैं मनाया जा रहा है । कार्यक्रम परियोजना अधिकारी शशी प्रभा इक्का एवं क्षेत्रीय पर्यवेक्षक अनामिका छारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ इस अवसर पर राष्ट्रीय पोषण माह की थीम के अनुसार अपार 🆔 तैयार करने एवं आभा 🆔 बनवाना। पर्यवेक्षक अनामिका छारी द्वारा पोषण से संबंधित जानकारी दी गई।स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटे अनाज ,अंकुरित अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां एवं मौसमी फलों का उपयोग करने की सलाह दी।
कम नामक, कम चीनी, कम तेल खाने में उपयोग करने के लिए बताया गया। स्वास्थ्य विभाग से सी एच ओ प्रियंका महोवे द्वारा स्वस्थ महिला सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत महिलाओं का HB BP एवं शुगर की जांच की गई। आभा 🆔 एवं अपार 🆔 क्यों बनवाना चाहिए और इनको बनवाने से क्या लाभ मिलता है कि जानकारी दी सभी को 🆔 बनबाने की सलाह दी।कार्यक्रम में ग्राम की पांच श्रीमती पूजा बिस्वास और मलीना शाह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला ओझा ,सहायिका हसी ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहे।







