**सामाजिक कुरीतियों के प्रति छात्रों को किया जागरूक**

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दिनांक 20 सितंबर को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया महाविद्यालय के सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रभारी प्रो.राकेश सिसोदिया ने सेवा पखवाड़ा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा सेवा भाव को असल जीवन में उतारने की प्रेरणा दी, समाजशास्त्र के सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी प्रो.हेमंत कुमार निरापुरे ने सामाजिक कुरीतियों के बारे में छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा की बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध हमें आगे आना चाहिए डॉ.राजेश आर्य ने कहा कि सामाजिक दृष्टिकोण से हमें हर उन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी है जिससे सामाजिकता के प्रति जहर घोलने का कार्य होता है डॉ. अजय कुमार चौबे ने पूरे सेवा पखवाड़ा अभियान का जिक्र करते हुए छात्र-छात्राओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी कार्यक्रम प्रभारी डॉ.खेमराज महाजन ने सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी

कार्यक्रम का संचालन श्री मोहित भोपते ने किया एवं आभार प्रदर्शन आशीष काजोडे द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में डाॅ.देवकृष्ण मगरदे, डॉ.भूपेंद्र पाटनकर डॉ.दामोदर झारे,श्रीमती शोभा मगर दे श्री आकाश प्रजापति श्री प्रकाश झरबडे श्री राम भगत यादव श्री प्रेम सिंह ठाकुर सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।