*महाविद्यालय परिसर का साफ सफाई कर किया सेवा अभियान पखवाड़ा का शुभारंभ*

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के राष्ट्रीय सेवा योजनाएं ईकाई के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने *सेवा पखवाड़ा अभियान* के प्रथम दिन स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर की सफाई की और स्वच्छता रैली का आयोजन किया। जिसमे महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया के संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.राकेश सिसोदिया एवं डॉ यासमीन जिया के निर्देशन में पूरे पखवाड़े के निर्धारित कार्यक्रमों की शुरुआत स्वच्छता अभियान के प्रभारी डॉ.अजय कुमार चौबे एवं श्री मोहित भोपते के सहयोग से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान को मुर्त रूप देकर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाजहित और राष्ट्रहित हेतु हम सभी को तत्पर रहने की आवश्यकता है।शासन एवं उच्च विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो.राकेश सिसोदिया ने कहा कि *”स्वच्छ भारत अभियान”* मे महाविद्यालय के स्थानीय स्तर की भागीदारी आवश्यक हो जाती है

सेवा पखवाड़ा अभियान के दूसरे दिन प्रभारी डॉ राजेश आर्य प्रभारी एवं श्री आकाश प्रजापति ने पौधारोपण कर छात्र-छात्राओं को इसके महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया कार्यक्रम में डॉ साहेबराव झरबडे, डॉ नंदकिशोर पवार, प्रो.हेमंत कुमार निरापुरे, डॉ देवकृष्ण मगरदे, डॉ.अजाब खातरकर, डॉ.दामोदर झारे, डॉ.भूपेंद्र पाटनकर, डॉ. खेमराज महाजन, श्री रत्नेश जैन, श्री प्रकाश झरबडे, श्री आशीष काजोड़े, श्रीमती भूमिका भोपते,शोभा मगरदे, श्री राम भगत यादव श्री मनीष मालवीय,श्री प्रेम सिंह ठाकुर सहित महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।