सेक्टर घोड़ाडोंगरी केंद्र बेहड़ीढाना में पोषण माह का आयोजन

सेक्टर घोड़ाडोंगरी केंद्र बेहड़ीढाना में पोषण माह का आयोजन 18.9.2025 को किया गया बच्चों किशोरी बालिकाओं में मोटापे की पहचान BMI किया गया वजन ऊंचाई कैंप लगा कर वजन ऊंचाई ली गई बच्चों और किशोरियों को खाने में कम नमक, कम चीनी ,कम तेल ,की सलाह दी गई तथा खाने में अंकुरित अनाज सभी प्रकार की दाल मोटे अनाज हरी पत्तेदार सब्जियां फल दूध अंडा गुड़ चना मूंगफली सभी चीजों का सेवन करने को कहा गया

तथा किशोरी बालिकाओं से स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया सेल्फी प्वाइंट बनाकर सेल्फी ली गई तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में शामिल परियोजना मैडम शशि प्रभा इक्का पर्यवेक्षक अनामिका छारी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहित चौकसे , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे, विमल रावल ,विमला सलाम, साइका क्रांति आरसे ,मंजू कहार किशोरी बालिकाएं बच्चे महिलाएं शामिल रहे