भाजपा नेत्री पार्षद नेहा दीपक उइके ने बच्चों को बाटे गिफ्ट
(घोड़ाडोंगरी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा की शुरुवात हुई
इस दौरान जिले भर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण किया
घोड़ाडोंगरी में नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की भाजपा पार्षद नेहा दीपक उइके ने भी अपने वार्ड के आंगनवाड़ी जाकर छोटे छोटे बच्चों के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और दौरान पार्षद नेहा उइके ने आंगनवाड़ी के बच्चों को चॉकलेट बाटे साथ ही उन्हें मोदी जी जन्मदिन पर गिफ्ट देकर मोदी जी के दीर्घायु की कामना की
इस दौरान गिफ्ट पाकर छोटे छोटे बच्चों के चेहरे खिल उठे
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद सविता पठारीया,विमल रावल,गुलशन अकोले,पंकज नागवंशी,आशीष बागड़े,प्रमुख रूप से उपस्थित थे







