उत्साह से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, चौकसे वेल्डिंग पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

 

घोड़ाडोंगरी ।नगर में आज विश्वकर्मा जयंती बड़े ही उत्साह से मनाई गई। सभी इंजीनियरिंग शॉप पर वर्करो ने अवकाश रखा और संचालको के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया गया । हवन पूजन के साथ आरती और प्रसाद वितरण के साथ विश्वकर्मा जयंती का उत्सव मनाया गया ।

सुबह से ही सभी कारीगर अपने मालिक के साथ पूजन अर्चन में शामिल हुए । पंडित जी के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजन अर्चन संपन्न कराया गया ।नगर के भवानी चौक के चौकसे बेल्डिंग वर्कशॉप पर भी बड़े ही उत्साह से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। वर्कशॉप के संचालक जितेंद्र चौकसे बड़े ही उत्साह से हर वर्ष विश्वकर्मा जयंती का आयोजन करते हैं । अपने शॉप पर काम करने वाले कारीगरों के अलावा सभी इष्ट मित्रों को भी इस आयोजन में आमंत्रित कर स्वल्पाहार का आयोजन करते हैं। नगर में आज दिनभर वर्कशॉप पर काम बंद रहा और विश्वकर्मा जयंती का उत्साह पूर्वक मनाई गई।