उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम मे जनसमुदाय से सहयोग की अपील

घोड़ाडोंगरी–उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 20 सितंबर 2025 दिन शनिवार को विकास खंड घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल के 210 परीक्षा केंद्रो पर साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद शिक्षा केन्द्र घोड़ाडोंगरी मे विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री पी सी बोस के मार्गदर्शन मे बैठक की गई। जिसमे घोड़ाडोंगरी के सभी संकुल सह समन्वयको ने सहभागिता की।
विकास खंड सह समन्वयक कल्पनाथ भारद्वाज ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य है कि 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी असाक्षर जो औपचारिक शिक्षा से किसी कारण वश वंचित रह गए है।

उन सभी असाक्षर एवं नवसाक्षर नागरिको को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस परीक्षा के सफल संचालन तथा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की जाती है। समाज के प्रत्येक वर्ग से अपेक्षा है कि वे परिक्षार्थियो का उत्साह वर्धन करे। परीक्षा केंद्र पर उल्लास का वातावरण बनाए तथा वृद्ध परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने मे सहयोग कराए। विकास खंड सह समन्वयक कल्पनाथ भारद्वाज ने बताया कि इस साक्षरता अभियान का लक्ष्य केवल परीक्षा तक ही सीमित नही है। बल्कि यह आजीवन सीखने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है। पुनः एकबार सभी नागरिको से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या मे असाक्षर लोगो को इस परीक्षा मे सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करे। और साक्षर भारत के निर्माण मे सक्रिय सहयोगी बने।