एकल अभियान द्वारा चल रहा है दक्षता वर्ग में वर्ग के *चतुर्थ दिवस* पर पूज्य संत **दत्त महाराज जी** आश्रम पधारे
एकल अभियान द्वारा चल रहा है दक्षता वर्ग में वर्ग के *चतुर्थ दिवस* पर पूज्य संत **दत्त महाराज जी** आश्रम पधारे और साधकों को अपने वचनों का अमृत प्रदान किया। अपने सत्र में उन्होंने कहा—
राम को आत्मसात करो। राम विवेक हैं। त्रेता युग में भी रामायण हुई थी और आज भी प्रत्येक मानव के अंतर्मन में रामायण हो रही है। यह युद्ध बाहर नहीं, भीतर की वासनाओं और दुर्बलताओं से है। जब हम अपनी बुद्धि को विवेक से जोड़ते हैं, तभी हर कार्य सफल और धर्ममय होता है।”*
संत दत्त महाराज जी ने साधकों को *ध्यान-साधना* के माध्यम से आत्मज्ञान की ओर उन्मुख होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आत्मा का साक्षात्कार तभी संभव है जब भीतर का मन शांत हो और हृदय राममय हो।
इस दक्षता वर्ग में *नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, छतरपुर, दमोह* सहित विभिन्न अंचलों से आए व्यास एवं कार्यकर्ता संतों के सान्निध्य में साधना व अध्ययन कर रहे हैं। माधव गौशाला, संत शिरोमणि श्री श्री 1008 निक्कूदास महाराज जी की तपोस्थली, रानीपुर आश्रम में *एकल अभियान दक्षता वर्ग* का शुभ आयोजन चल रहा है, जो दिनांक *10 सितम्बर से 20 सितम्बर 2025* तक संपन्न होगा।







