भाजपा नेता विशाल सिंग ठाकुर ने लौटाए खारगोंदी ग्राम के आदिवासी परिवार के गुम हुए आवश्यक दस्तावेज

 

दस्तावेज पाकर छलक गई परिवार के आंसू

(घोड़ाडोंगरी) शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम खारगोंदी के इवने परिवार के लिए मानो खुशी का दिन था
खुशी का कारण था इवने परिवार के गुम हुए दस्तावेज का मिलना
क्योंकि इवने परिवार की मानो दो पीढ़ी की संपूर्ण कमाई माने जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज
जिसमें स्व हेमराज इवने के परिवार में उनकी पत्नी का एटीएम ,बैंक पासबुक राशन कार्ड,स्व हेमराज इवने का मृत्यु प्रमाण पत्र,के साथ उनकी पुत्री और पुत्र के सभी क्लासों की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र,बैंक के पास बुक पूरे परिवार का आधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड एवं दोनों भाई बहन के जन्मप्रमाण पत्र के ओरिजलन कापी थी वो गुम हुई फाइल को भौंरा के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल सिंग ठाकुर स्वयं देने घोड़ाडोंगरी तक आए
ज्ञात हो स्व हेमराज इवने की पुत्री बुधवार को किसी काम से बैतूल गई थी जो साथ में पूरे दस्तावेज की फाइल लेकर साथ ले गई थी
कार्यालय में काम करवा के जब वापस लौट रही थी तो इन्होंने मोटर साइकिल में दस्तावेज की फाइल की झोले में रखकर बांध दिए थे लेकिन रास्ते में ये झोला टूटकर गिर गया और जब घर आकर इन्होंने देखा तो होश उड़ गए दस्तावेज की फाइल गायब थी तब से सलोनी और पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया था

लेकिन ग्राम मंडई के एक युवा को ये फाइल रास्ते में पड़ी हुई मिली तब युवा ने ये फाइल विशाल सिंग ठाकुर को दी जब उन्होंने फाइल देखकर ओरजिलन डॉक्यूमेंट् देखा तो उसने पता देखकर घोड़ाडोंगरी में भाजपा नेता दीपक उईके से संपर्क किया
दीपक उईके ने स्थानीय रोजगार सहायक और यशवंत हनोते के माध्यम से खारगोंदी और दुधावानी में सलोनी इवने का पता कर उनसे संपर्क किया और शुक्रवार विशाल सिंग ठाकुर ने घोड़ाडोंगरी आकर दस्तावेज परिवार को सौंपे दस्तावेज पाकर पूरे परिवार के आंसू छलक गए और उन्होंने विशाल सिंग ठाकुर का आभार व्यक्त किया