*पंच-ज अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया*

प्रमोद सूर्यवंशी

तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय आमला द्वारा “पंच-ज ” अभियान के अंतर्गत माननीया सुश्री चारु व्यास द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड आमला द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया । न्यायाधीश महोदया द्वारा आम ,अशोक , लक्ष्मीतरू , केसिया , अमरूद आदि विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधों को ग्राम पंचायत व विद्यालय परिसर अन्नधारिया में लगाया गया ।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा की वृक्षों को लगाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ जीव संरक्षण भी होता है जो जैव विविधता के लिए अत्यंत आवश्यक है । रोपित पौधे को निसर्ग एप पर अपलोड किए गए । पौधारोपण कार्यक्रम में नरेन्द्र गढ़ेकर ( जिला उपाध्यक्ष भाजपा ) ,गायत्री हाथिया (प्राचार्या ) , समस्त स्टाफ व स्कूली छात्र ,श्रीमती शीतल कवड़े (सहायक ग्रेड3 ) , घनीराम गढ़ेकर ( परामर्शदाता , पीएलवी ) सहित पंचायत स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।