ज्योति कलश यात्रा घोड़ा डोंगरी में 4 सितंबर से 6 सितंबर तक

ज्योति कलश यात्रा का आगमन 4 सितंबर को होगा।
युग परिवर्तन एवं युग निर्माण की बेला में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में ज्योति कलश यात्रा का परम पूज्य गुरुदेव परम वंदनीय माताजी के संदेशों को लेकर 4 सितंबर प्रातः 9:00 बजे आगमन हो रहा है।

तहसील समन्वयक मनोज पाटणकर ने बताया कि ज्योति कलश यात्रा का आगमन 4 सितंबर को घोड़ाडोंगरी तहसील में होने जा रहा है। यह ज्योति कलश शांतिकुंज हरिद्वार से मंत्रों के द्वारा अभिमंत्रित होकर जिसमें पवित्र नदियों का जल एवं रज विद्यमान है। जो की तहसील के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों को धर्म एवं पर्यावरण राष्ट्र प्रेम स्वच्छता का संदेश देते हुए भ्रमण करेगा।

तहसील समन्वय समिति ने नगर के धर्मप्रेमी परिजनों से आग्रह किया है कि 4 सितंबर गुरुवार को प्रात 9:00 बजे सतपुड़ा ग्राउंड के पास स्थित मां चंडी माता के मंदिर पर पहुंचने की कृपा करें ।यहां पर ज्योति कलश यात्रा का स्वागत एवं पूजन अर्चन कर यह यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए इमली मोहल्ले से दुर्गा चौक पहुंचेगी। जहां पर इस यात्रा का उद्देश्य एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा।
धन्यवाद