जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को प्रूफ रेंज में सम्मिलित करने की अधिकृत सूचना नहीं
आगामी समय में भी यह जनजातीय बाहुल्य 57 ग्राम, प्रूफ रेंज में सम्मिलित नहीं हो इसकी होगी पुर जोर कोशिश
—–
केंद्र और राज्य स्तर पर भी पूरी ताकत से उठाया जाएगा मुद्दा
प्रूफ रेंज के उन्नयन के लिए बैतूल जिले की विधानसभा घोड़ाडोंगरी के 57 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को सम्मिलित करने की अधिकृत सूचना जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के स्तर पर अभी तक प्राप्त नहीं हैं।भविष्य में अगर ऐसी स्थिति निर्मित होती है तो, इन जनजातीय ग्रामों का विस्थापन न हो इसकी पुर ज़ोर कोशिश की जाएगी। केंद्र और राज्य स्तर पर भी इस मुद्दे को पूरी ताकत से उठाकर यह ग्राम प्रूफ रेंज में सम्मिलित न हो, इसके भरसक प्रयास किए जायेगें।
यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय मामले श्री दुर्गादास उईके और विधायक श्री खंडेलवाल ने आश्वस्त करते हुए घोड़ाडोंगरी विधानसभा के इन ग्रामों के ग्रामीणों से कहीं। मंगलवार को घोड़ाडोंगरी के ग्रामीणों ने 57 ग्रामों के विस्थापन के सम्बन्ध में कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर जनप्रतिनिधियो को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि नवीन प्रूफ रेंज में बैतूल जिले के प्रस्तावित इन ग्रामों के ग्रामीणों की जनभावना के अनुरूप ग्रामो को सम्मिलित नहीं किया जाएं।
केंद्रीय मंत्री श्री उईके और विधायक श्री खंडेलवाल ने अधिकारियों के साथ भी इस संबंध में विस्तार से चर्चा की। जिसमें बताया गया कि जिला प्रशासन स्तर पर अभी तक प्रूफ रेंज के उन्नयन में जनजातीय ग्रामों को सम्मिलित करने की सूचना नहीं हैं। ऐसी सूचना होने पर यह ग्राम सम्मिलित न हो इसके समन्वित प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके तथा कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया, वन मंडल अधिकारी श्री नवीन गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।







