तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय आमला माननीय न्यायधीश श्री तपेश कुमार दुबे अतिरिक्त सत्र न्यायधीश (ADJ ) आमला तथा श्री जीआर
डोंगरे (प्राचार्य ) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में “पंच-ज ” अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में वृहद पौधारोपण किया गया ।न्यायाधीश महोदय द्वारा अपने संबोधन में प्रकृति और पर्यावरण के महत्व का उल्लेख कर पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित करने हेतू सभी से अधिकतम पौधा लगाने को कहा। न्यायधीश महोदय द्वारा अपने संबोधन में “पंच-ज ” अभियान के अंतर्गत पांच-ज जन, जल ,जंगल , जमीन , व जानवर सभी की सुरक्षा का भी आह्वान किया। कार्यक्रम को प्राचार्य श्री डोंगरे जी ने भी संबोधित किया । पौधा रोपण के पश्चाद् उन्हे निसर्ग एप पर भी अपलोड किए गए ।
महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों लक्ष्मीतरू , आम , नीम , अमरूद , केसिया व अशोक का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. जगदीश पटैय्या , डॉ.पंचम कवड़े ,प्रो.मुकेश इवने , प्रो. राजा अतुलकर , प्रो. सुनीता सोलंकी , प्रो. ज्योति दातिर , प्रो. जगदीश उइके ,अभय डेडोरे दीपक हथिया , हजारी भलावी छात्र-छात्राएं , सुमरलाल इवने ,श्रीमती शीतल कवड़े (सहायक ग्रेड3 ) घनीराम गढ़ेकर ( परामर्शदाता , पीएलवी ) , महेश वराठे (पीएल वी) उपस्थित रहे ।
Comments are closed.