व्यापारी संघ कि कार्यकारिणी गठित

 

नवनियुक्त व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा व सचिव संजय अग्रवाल ने आज घोड़ाडोंगरी व्यापारियों की बैठक बुलाकर नई कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की जहां सर्वसम्मति से व्यापारी कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया जिसमें व्यापारी कल्याण संघ के पूर्व अध्यक्ष तोशन गावंडे की पब्लिक रिलेशन ऑफिसर रूप में घोषणा की गई व अन्य मुख्य पदों पर उपाध्यक्ष ब्रज मालवीय,जितेंद्र मालवीय व सोनू खनूजा , को बनाया गया ,कोषाध्यक्ष के रूप में कमलेश जैन व प्रमोद मालवीय को नियुक्त किया, इसी के साथ व्यापारी कल्याण संघ कार्यकारिणी सदस्यों के विस्तार में नए सदस्यों को भी जोड़ा गया कार्यक्रम प्रभारी के रूप में मुकेश राठौर, विजय साहू, दीपक जैन ,मनमोहन गुप्ता राधेश्याम साहू , वासुदेव नागले,अनुराग अग्रवाल, प्रशांत बंग ,नितिन मालवीय,सोनू खनूजा, सौरभ मालवीय को नियुक्त किया गया यहां सभी क्षेत्र के व्यापारियों को प्रभाव दिया गया जिसमें हार्डवेयर, किराना, ज्वेलरी व जनरल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों को मुख्य पदो पर नियुक्त किया गया जहां व्यापारिक कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी जितेंद्र मालवीय को बनाया गया इस कार्यकारिणी बैठक में सभी ने एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने पर विचार विमर्श किया वहीं घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ किस तरह भविष्य में सकारात्मक सामाजिक धार्मिक और अन्य क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण योगदान को लेकर भी चर्चा की गई ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी कल्याण संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की वही कल्याण संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री गावंडे ने बताया कि किस तरह घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ समय-समय पर सामाजिक धार्मिक और अन्य क्षेत्रों में कार्य करता आ रहा है बैठक में नगर को साफ सुथरा हुआ पर्यावरण प्रदूषण से दूर रखना पर भी विचार किया गया बैठक में आभार प्रदर्शन सह सचिव विजय साहू जी द्वारा किया गया ।