बाबा रामदेव जयंती पर पैदल यात्रा आयोजन

बाबा रामदेव जयंती पर पैदल यात्रा आयोजन:-
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा रामदेव महाराज अवतरन दिवस के अवसर पर घोड़ाडोंगरी से जुवाड़ी में स्थित श्री रामदेव बाबा मंदिर तक पैदल ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया है,

बाबा रामदेव अवतरण दिवस के उपलक्ष में यह पैदल यात्रा 2 सितंबर दिन मंगलवार घोड़ाडोंगरी के सत्यनारायण मंदिर से सुबह 9:30 बजे धूमधाम से निकाली जाएगी यात्रा का आयोजन रामदेव बाबा अनुयायियों द्वारा किया जाएया इस यात्रा में सभी श्रद्धालु बाबा रामदेव की ध्वजा को साथ लेकर चलेंगे यह यात्रा पूर्ण निष्ठा के साथ निकाली जाती है
इस यात्रा में अधिकांश भक्त बाबा रामदेव महाराज का विशाल ध्वज अपने कंधे पर लेकर निकलते हैं इस यात्रा में महिला पुरुष व सभी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं,

यात्रा में नंगे पांव चलना अनिवार्य नहीं होता , तो वहीं कुछ श्रद्धालु बड़ी निष्ठा के साथ इस यात्रा को पूर्ण करते हैं,
यात्रा के समापन पर बाबा रामदेव मंदिर में बाबा की भव्य आरती और विशाल भंडारे का आयोजन भी श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है बाबा रामदेव सेवा समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में ध्वज यात्रा में शामिल होकर धर्म ध्वज फहराने का आह्वान किया है ।