विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत नर्मदा पुरम के जिला मंत्री खेल दिवस पर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से हुए सम्मानित
जीनियस प्लैनेट विद्यालय वेलफेयर समिति द्वारा आयोजित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान पुरस्कार में जिले के विभिन्न खेलों में पारंगत खेल प्रतिनिधियों जिन्होंने अपने खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व किया है खेलों के माध्यम से जन जागृति फैलाई है तथा उच्च स्तरीय शिक्षार्थियों को खेल में निपुण किया है ऐसे श्रृंखला में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नर्मदा पुरम श्री चेतन सिंह राजपूत को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया इनको अपने पूर्व के राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल के प्रतिनिधित्व समाज में छोटे-छोटे बच्चों को खेलों में प्रशिक्षित कर उन्हें राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करवाकर एक समाज में आदर्श स्थापित किया है ज्ञात रहे श्री राजपूत स्वयं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहते हुए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में सीनियर टीम के चयनकर्ता है जो बच्चों को चयनित कर उन्हें अपने मुकाम पर पहुंचाने का कार्य कर कर रहे हैं प्रतिवार स निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
तथा विभिन्न वर्गों के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओंको निखारने के लिए करते हैं खेल क्षेत्र ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम द्वारा भी शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी पुरस्कृत किया जा चुके हैं जो की नर्मदा पुरम को गौरवान्वित करता है विभिन्न प्रतिभाओं के धनी होकर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री श्री राजपूत धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रहे हैं







