विक्की अवधेश सिंह बने श्री राजपूत करणी सेना के बैतूल जिला अध्यक्ष

 

बैतूल। देश के सबसे बड़े राजपूत युवा संगठन श्री राजपूत करणी सेना (ए‌कीकृत राजपूत युवा संगठन) में विक्की अवधेश सिंह को बैतूल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव ने, नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह राजपूत की अनुशंसा पर की है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि विक्की सिंह समाज सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका साफ-सुथरा व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्की सिंह ने कहा कि—
“संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूँ। मैं पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन की विचारधारा और समाज उत्थान के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करता रहूँगा।”
उनकी नियुक्ति से जिले के युवाओं और समाज में उत्साह और हर्ष का वातावरण है। विभिन्न वर्गों से उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं।