मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी नगर बस स्टैंड पर रहने वाले अनिल सोलंकी की बेटी उमंग सोलंकी ने विज्ञापन की दुनिया में राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है ।
हाल ही में वीवो मोबाइल का नया ऐड उन्होंने किया है । इसके पहले भी बॉम्बे टाइम्स में उनके ज्वेलरी से संबंधित विज्ञापन प्रकाशित हुए हैं।
और भी कई कंपनियों के लिए उन्होंने विज्ञापन कर छोटी सी उम्र में विज्ञापन की दुनिया में तहलका मचा दिया है।








