✅मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन एव पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू हो – रंजीत सिह
✅ललन यादव अध्यक्ष,कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत रघुवंशी,महासचिव अंजनी सिंह बने
बैतूल/सारनी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सारनी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन मोरडोगरी रोड पर स्थित लक्ष्मी लोन सारनी में 24 अगस्त आयोजित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नर्मदापुरम संभाग के संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान,बैतूल जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष विलास चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कालीदास चौरासे,जिला उपाध्यक्ष छविनाथ भारव्दाज,जिला सचिव भीमबहादुर थापा,जिला सचिव अयूब मंसूरी,जिला सचिव संदीप झपाटे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर उनके हित मे अपनी मांग शासन प्रशासन को अवगत कराते है। पिछले दिनों मुरैना अधिवेशन मे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी को 6 सूत्रीय मांग रखी गई थी। जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अन्य मांग रखी गई। जिसका निराकरण जल्द से जल्द प्रदेश सरकार करने वाली है। जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने ब्लाक कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित पदाधिकारी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। संभागीय पदाधिकारी अब्दुल रहमान ने पत्रकारों को नई गठित कार्यकारिणी को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की। जिसमें मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक सारनी की कार्यकारिणी का गठन पर लेकर चर्चा की गई और सर्व सहमित से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पदाधिकारी की सहमति से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सारनी ब्लाक का अध्यक्ष ललन ललित यादव,ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत रघुवंशी,महासचिव अंजनी सिंह,उपाध्यक्ष प्रकाश डहेरिया, उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर भारद्वाज, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, उपाध्यक्ष योगेश बरडे
, उपाध्यक्ष रमेश मिटू राय, उपाध्यक्ष बाबू झा,सचिव दिलीप झोड़,सह सचिव नारायण खातरकर, संयुक्त सचिव साजिद खान, संयुक्त सचिव विशाल बिगलैया, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र राय,मिडिया प्रभारी अन्नू गोहे,सह मिडिया प्रभारी संजीत चौधरी,विधि सलाहकार अय्युब मंसूरी को बनाया गया। वहीं संगठन में वरिष्ठ संरक्षक केके गुप्ता,भीमबहादुर थापा,राकेश सोनी,अजय रघुवंशी बनाया गया। इस अवसर पर दिनेश यादव,राजेश राठौर,अंकित यादव सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।







